..................... अक्षय कुमार 26 जनवरी को लॉन्च करेंगे अपना एप फौजी | Akshay Kumar to launch his Fau G app on Republic Day - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार 26 जनवरी को करने वाले हैं धमाका - फौ-जी के लिए तैयार!

अक्षय कुमार इस देश में देशभक्ति के ब्रांड एंबैज़डर। जितनी देशभक्ति पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार ने भर भर कर अपनी फिल्मों में परोसी है, उतनी देशभक्ति इस देश ने कुल मिलाकर शायद 1947 में ही देखी होगी। बहरहाल, अब अक्षय कुमार, देशभक्ति से प्रेरित होते हुए फौ-जी एप लॉन्च करने जा रहे हैं।

ये एक गेमिंग एप है, जिसे अक्षय कुमार ने भारत में पबजी के बैन होते ही अनाउंस कर दिया था। FAU-G का पूरा मतलब है - Fearless And United Gaurds।

akshay-kumar-to-launch-his-pub-g-copy-fau-g-app-on-republic-day

अक्षय कुमार का ये एप अभी से गूगल प्लेस्टोर पर प्री - रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। जब गेम डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा तब प्री रजिस्टर किए हुए लोगों को इसे डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा।

इस एप में सभी गेम खेलने वालों को, भारत के शहीद जवानों की भी जानकारी दी जाएगी। ये अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है और इससे हो रही कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X