अक्षय कुमार - परिणीति चोपड़ा की फिल्म कैप्सूल गिल की शूट, 48 दिनों में पूरी होगी शूटिंग, पूरी स्टारकास्ट फाईनल
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा जल्दी ही अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है कैप्सूल गिल जिसकी शूटिंग 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। ये फिल्म 1989 के रानीगंज कोयला खनन कांड पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार चीफ कोल माईनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की भूमिका में दिखाई देंगे।
जसवंत गिल एक रियल लाइफ हीरो हैं है जिन्होंने 1989 में रानीगंज की एक कोयला माईन में फंसे 64 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला था। इसी घटना पर कैपसूल गिल बनने जा रही हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा जसवंत गिल की पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी जिनका रोल छोटा सा होगा लेकिन काफी मज़बूत होगा।

बात करें फिल्म की शूटिंग की तो इस फिल्म की शूटिंग 4 जुलाई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रही है जहां अक्षय कुमार 30 जुलाई तक शूटिंग करेंगे। इसके बाद वो भारत वापस लौटेंगी और 11 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही अपनी फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग करेंगे। कैपसूल गिल का दूसरा शेड्यूल सितंबर में शुरू होगा। इन दो शेड्यूल में 48 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होगी और एक साथ शूट करके फिल्म पूरी की जाएगी।
इस Rescue Drama को डायरेक्ट कर रहे हैं टीनू सुरेश देसाई जिन्होंने अक्षय कुमार की रूस्तम बनाई थी और इस फिल्म के लिए अक्षय कमार को नेशनल अवार्ड मिला था। यहां मिलिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से।

दूसरी बार आएंगे साथ
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा इससे पहले, केसरी में नज़र आ चुके हैं। इस फिल्म में भी परिणीति चोपड़ा एक कैमियो में नज़र आई थीं। हालांकि, उनके और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री को परदे पर पसंद किया गया था। एक बार फिर से परिणीति, अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में दिखाई देंगी।

कुमुद मिश्रा
फिल्म मेें अहम भूमिका में दिखाई देंगे एक्टर कुमुद मिश्रा जो फिल्मों में अपनी मौजूदगी से फिल्म को और मज़बूत बना देते हैं। उनका आखिरी यादगार किरदार था अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में जहां वो तापसी पन्नू के पिता के रोल में दिखाई दिए थे। कुमुद मिश्रा और अक्षय कुमार का साथ कई फिल्मों का रहा है जिसमें रूस्तम और एयरलिफ्ट मुख्य रहे हैं।

दिब्येंदु भट्टाचार्य
फिल्म में एक किरदार आया है दिब्येंदु भट्टाचार्य के हिस्से। दिब्येंदु फिल्मों और ओटीटी पर जाना माना चेहरा हैं। वेब सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस में उनकी निगेटिव भूमिका के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी। आने वाले समय में वो खुदा हाफिज़ चैप्टर 2 में दिखाई देंगे वहीं ओटीटी पर वो आखिरी बार रॉकेट बॉयज़ में दिखाई दिए थे।

राजेश शर्मा
फिल्म का अगला चेहरा है राजेश शर्मा का जिन्हें हाल ही में दर्शकों ने भूल भुलैया 2 में देखा है। वो अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी का भी हिस्सा थे। वहीं वेब सीरीज़ मत्स्य कांड और पाताल लोक में वो यादगार रोल निभाते दिखाई दिए।

पवन मल्होत्रा
एक्टर पवन मल्होत्रा भी फिल्मों का जाना माना चेहरा है। वो ज़्यादातर यादगार पंजाबी भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। चाहे वो जब वी मेट में गीत के चाचा का किरदार रहा हो या फिर भाग मिल्खा भाग में मिल्खा के दोस्त का। वहीं हाल ही में डिज़्नी हॉटस्टार पर आई उनकी वेब सीरीज़ ग्रहण ने काफी ध्यान बटोरा था। अक्षय कुमार के साथ वो रूस्तम में भी दिखाई दिए थे।

वरूण बडोला
वरूण बडोला आखिरी बार सोनी टीवी के सीरियल मेरे डैड की दुल्हन में श्वेता तिवारी के अपोज़िट दिखाई दिए। इसके अलावा वो वूट की वेब सीरीज़ Your Honor में भी दिखाई दिए। अब वरूण काफी समय बाद किसी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

रवि किशन
पिछले साल रवि किशन, रवि दुबे के साथ अपनी वेब सीरीज़ मत्स्य कांड की वजह से काफी सुर्खियों में रहे। अब कैपसूल गिल में वो अक्षय कुमार के साथ दिखाई देने जा रहे हैं। आखिरी बार वो हिंदी फिल्म बाटला हाउस में दिखाई दिए थे।

वीरेंद्र सक्सेना
वीरेंद्र सक्सेना पिछले कुछ सालों में बागी 2, कमांडो 3 और राधे जैसी फिल्मों में दिखाई दिए हैं। ऋतिक रोशन की सुपर 30 और सोनू के टीटू की स्वीटी में उनके किरदार यादगार रहे। वीरेंद्र टीवी और वेब सीरीज़ का भी जाना माना चेहरा रहे हैं। आखिरी बार वो वेब सीरीज़ Guilty Minds में दिखाई दिए।

अनंत महादेवन
अनंत महादेवन डायरेक्टर और एक्टर दोनों के तौर पर सक्रिय हैं। डायरेक्टर के तौर पर वो आखिरी बार अक्सर 2 लेकर आए थे। वहीं एक्टर के तौर पर उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी दुर्गामती। वो प्रतीक गांधी स्टारर वेब सीरीज़ स्कैम 1992 का भी हिस्सा थे।


Click it and Unblock the Notifications