अक्षय कुमार का नया धमाका.. एक साथ 5 का तड़का!

अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करते जा रहे हैं। एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 के बाद रूस्तम से भी उन्होंने फैंस का जमकर इंटरटेनमेंट किया है। वहीं, साल 2017 के लिए अक्षय कुमार तीन- चार फिल्मों के साथ तैयार दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो मैरी कॉम और सरबजीत फेम निर्देशक उमंग कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी। बता दें, इस फिल्म में खास बात यह है कि यहां अक्षय कुमार एक साथ 5 किरदार निभाते दिखेंगे। लिहाजा, फिल्म का नाम FIVE माना जा रहा है।

अक्षय कुमार फिल्म की स्क्रिप्ट से बेहद खुश हैं क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसी कोई फिल्म नहीं की है। फिलहाल, फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़ा है अक्षय कुमार का नाम-

अक्षय कुमार एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करते जा रहे हैं। एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 के बाद रूस्तम से भी उन्होंने फैंस का जमकर इंटरटेनमेंट किया है। वहीं, साल 2017 के लिए अक्षय कुमार तीन- चार फिल्मों के साथ तैयार दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मैरी कॉम और सरबजीत फेम निर्देशक उमंग कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। यह एक साइकोलॉजिकल फिल्म होगी। बता दें, इस फिल्म में खास बात यह है कि यहां अक्षय कुमार एक साथ 5 किरदार निभाते दिखेंगे। लिहाजा, फिल्म का नाम FIVE माना जा रहा है।

टॉयलेट - एक प्रेम कथा

नीरज पांडे औक अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।

क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।

जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।

2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।

नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी।

हेरा फेरी 3
काफी उटल पलट के बाद आखिरकार अक्षय कुमार एक बार हेरा फेरी 3 में फाइनल हो गए हैं।

थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X