#MasterMind: एक फिल्म के बदले...अक्षय कुमार की तीन फिल्में!
अक्षय कुमार जॉली एलएलबी सीक्वल के लिए फाइनल हो चुके हैं, ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन अब बताते हैं एक ज़्यादा दिलचस्प खबर। दरअसल, सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने फिल्म केवल एक ही फिल्म के लिए साइन नहीं की है।
जॉली एलएलबी की टीम एक बेहतरीन फिल्म सीरीज़ तैयार करना चाहती हैं जहां एक वकील होगा और देश के तमाम बेहतरीन मुद्दों को उठाते हुए केस लड़ेगा। पहली फिल्म का मुद्दा था हिट एंड रन केस। और इसी तरह हर फिल्म की समस्या बदल दी जाएगी।
[#Dhoomdaar: धूम रीलोडेड का महाट्विस्ट - ऋतिक - सलमान Vs रणवीर!]
बस यही कॉन्सेप्ट अक्षय कुमार को बहुत पसंद आ गया है और उन्हें जॉली एलएलबी सीरीज़ के लिए काफी एक्साइटमेंट दिखाया है। वहीं अब सब कुछ तय है और अक्षय कुमार को केवल साइन करना बाकी है।
वैसे तो अक्षय कुमार सीरीज़ फिल्मों में धीरे धीरे माहिर हो रहे हैं , ऐसे में ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी अगर उनकी सीरीज़ बॉलीवुड की बेहतरीन सीरीज़ फिल्मों में शामिल हो जाए।
अब फिल्म पर काम कब शुरू होता है पता नहीं, पर अक्षय जल्दी ही इसे खत्म भी कर देंगे, ये फैन्स को ज़रूर पता है। जानिए बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज़ फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications