15 साल बाद अक्षय कुमार की भूल भुलैया सीक्वल - ये रहीं कुछ ज़बरदस्त डीटेल्स
अक्षय कुमार के पास इस समय फिल्में ही फिल्में हैं। और हर 10 - 15 दिन में उनके किसी नए प्रोजेक्ट की चर्चा शुरू हो जाती है। ताज़ा खबर है भूल भुलैया सीक्वल की। प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार एक साईकोलॉजिस्ट के किरदार में दिखाई दिए थे जो भूत - प्रेत को साइंस के तरीके से समझने की और भगाने की कोशिश करता है।
वहीं अब 15 साल बाद प्रियदर्शन की इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है और खबर है कि फिल्म के हीरो अक्षय कुमार नहीं होंगे। बल्कि फिल्म में अक्षय कुमार केवल कैमियो करते नज़र आएंगे। देखना है कि ये कैमियो उनके किरदार आदित्य श्रीवास्तव का होता है या फिर किसी और का।

बात करें फिल्म के हीरो की तो इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को अप्रोच किया गया था लेकिन वो फिल्म की कास्टिंग में फिट नहीं बैठे। इसलिए अब फिलहाल फिल्म के हीरो की तलाश चल रही है। फिल्म का बाकी काम भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications