अक्षय कुमार की एक और बिग बजट एक्शन फिल्म फाइनल, 'बेल बॉटम' मेकर्स के साथ मिलाया हाथ!
अक्षय कुमार के पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है। कुछ फिल्में बनकर तैयार हैं, तो कुछ लॉकडाउन खुलने के इंतजार में है। वहीं, इस बीच भी अभिनेता कई फिल्में बैक टू बैक साइन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जैकी भगनानी के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' का अनुभव अक्षय कुमार के लिए इतना अच्छा रहा कि उन्होंने बेल बॉटम मेकर्स के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है।
यह एक बिग बजट एक्शन फिल्म होगी, जो इसी साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'बेल बॉटम' की शूटिंग के दौरान अक्षय, जैकी भागनानी और उनके पिता वाशु भागनानी के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बन गई है।

बेल बॉटम का शूट पूरा होने के तुरंत बाद निर्माताओं ने अक्षय को अपनी नई फिल्म की कहानी सुना दी थी और स्क्रिप्ट देखने के बाद अक्षय भी इसका हिस्सा बनने के लिए फौरन राजी हो गए हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ओवरसीज में होगी। 'राम सेतु' और 'रक्षाबंधन' की शूटिंग खत्म करते ही अक्षय इस फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications