OMG 2: अक्षय कुमार की नई फिल्म की रिलीज डेट आउट, सनी देओल और रणबीर कपूर से लेंगे तगड़ी टक्कर!

Akshay Kumar clash with Sunny Deol and Ranbir Kapoor: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से अफवाह थी कि फिल्म ओटीटी रिलीज की तरफ बढ़ रही है। लेकिन मेकर्स अब इसकी थियेट्रिकल रिलीज की घोषणा कर चुके हैं।
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओह माय गॉड 2 (OMG 2) 11 अगस्त यानि की इंडिपेंडेस डे वीकेंड पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का नया पोस्टर भी लाया गया है। बता दें, साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी झलक हम पोस्टर में देख सकते हैं।
अक्षय कुमार करेंगे सनी देओल और रणबीर कपूर से क्लैश
वहीं, रिलीज डेट की बात करें तो, खास बात है कि 11 अगस्त को ही सनी देओल की 'गदर 2' और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' भी रिलीज होने वाली है। वहीं, 15 अगस्त को आएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सिन वॉर'।
जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर ये क्लैश काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां गदर 2 एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल है। वहीं, एनिमल के साथ रणबीर पहली बार काफी खतरनाक अंदाज में फैंस के सामने आने वाले हैं। और अब अक्षय कुमार की OMG 2 भी आने वाली है, जिसका उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
ओह माय गॉड 2- सोशल ड्रामा
ओह माय गॉड 2 अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित है.. और केप ऑफ गुड फिल्म्स, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' एक सोशल ड्रामा थी। जिसके नकली धर्मगुरुओं पर करारा तंज कसा गया था। वहीं, अब इसके सीक्वल में भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार निर्माता, निर्देशक विषय को लेकर कितने बेबाक हो पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
