सलमान खान से क्लैश टली तो अब आमिर खान से भिड़ेंगे अक्षय कुमार- क्रिसमस 2020
अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'बच्चन पांडे' की घोषणा कर दी है। साजिद नाडियाडवाला तले यह फिल्म क्रिसमस 2020 में रिलीज होगी। याद दिला दें, क्रिसमस 2020 को पहले से ही आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' के लिए लॉक रखा है। लिहाजा, 2020 दिसंबर में आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश होना फाइनल हो चुका है।
अक्षय कुमार ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला, जबकि निर्देशन करेंगे फरहाद सामजी। सूत्रों की मानें तो यह 2014 में आई तमिल फिल्म 'वीरम' की हिंदी रीमेक है।

वहीं, आमिर खान की लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म के निर्देशक होंगे अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18।
आमिर खान ने इस साल अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' की घोषणा करते हुए कहा, हमने फिल्म की राइट्स खरीद ली है और अब हम इस पर काम शुरु कर चुके हैं। इस फिल्म में पंजाबी किरदार अदा करूंगा.. साथ ही मुझे 20 किलो वजन भी कम करना है। मैंने तैयारी शुरु कर दी है। फिल्म सितंबर 2019 में फ्लोर पर आ जाएगी, जबकि 2020 में रिलीज होगी।
कोई शक नहीं कि आमिर खान और अक्षय कुमार दोनों ही दमदार कलाकार हैं और क्रिसमस पर इनकी फिल्मों का काफी क्रेज रहेगा। लेकिन यह क्लैश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' भी पहले 2020 ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन जब संजय लीला भंसाली निर्देशित सलमान खान- आलिया भट्ट की 'इंशाल्लाह' भी उसी तारीख को आने के लिए तैयार हुई.. तो रोहित शेट्टी ने इंशाल्लाह को प्रीपोन कर लिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्रिसमस का यह क्लैश होकर रहेगा या टलेगा!


Click it and Unblock the Notifications












