छोटा सा 2BHK फ्लैट खरीद रहे हैं अक्षय कुमार, ऐसा-वैसा नहीं है ये जरा सा घर.. सुनकर निकल जाएगी हवा

Akshay Kumar

Akshay Kumar House: अक्षय कुमार बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक हैं। 56 साल की उम्र में भी वह लगातार काम कर रहे हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस रूटीन के लिए भी बेहद पसंद किए जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अक्षय के पास पाइपलाइन में फिल्मों की एक लिस्ट है, जिसमें 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सिंघम अगेन', 'स्काईफोर्स', 'सरफिरा', 'वेदत मराठे वीर दौड़ले सात', 'खेल खेल में', 'वेलकम टू द जंगल', 'शंकरा' और 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं।

अक्षय कुमार को भी अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा है। वह बचपन में 2BHK अपार्टमेंट में रहते थे, जिसे उनके माता-पिता ने 500 रुपए में किराए पर लिया था। अब यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक कैंडिड बातचीत में अक्षय ने उसी के बारे में बात की और प्रॉपर्टी खरीदने की अपनी प्लानिंग का खुलासा किया। अभिनेता ने साझा किया कि उन्हें इस जगह पर जाना बहुत पसंद है। ऐसे में उन्होंने फ्लैट मालिकों को इसे खरीदने में अपने इंटरेस्ट के बारे में बताया।

अक्षय के शब्दों में, ''मैं इसके पीछे के साइकोलॉजी को नहीं समझता, लेकिन मुझे वहां जाकर ख़ुशी महसूस होती है। मुझे अपने पुराने घर को फिर से देखना पसंद है। हम हमारे किराए के घर के लिए 500 रुपए देते थे। मुझे पता चला कि बिल्डिंग का रेनोवेशन किया जा रहा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं तीसरी मंजिल खरीदना चाहता हूं। हम वहीं रहते थे। दो बेडरूम का फ्लैट अभी निर्माणाधीन है, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मुझे इसे खरीदने में दिलचस्पी है।''

उसी पॉडकास्ट में अक्षय ने फिर अपने इरादे के पीछे के कारण पर प्रकाश डाला, जो हर इमोशनल इंसान से जुड़ा है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले अभिनेता ने बताया कि वह और उनकी बहन अलका भाटिया एक ही घर में अपने पिता हरिओम भाटिया के कार्यालय से लौटने का इंतजार करते थे और वही यादें आज भी उनके मन में बरकरार हैं।

इससे पहले, 'लोढ़ा ग्रुप' के साथ एक साक्षात्कार में अक्षय ने मुंबई में अपने सपनों का घर बनाने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि जब वह जयेश शेठ के सहायक फोटोग्राफर के रूप में काम कर रहे थे, तब अक्षय ने उनसे अपने पोर्टफोलियो के लिए मुफ्त में कुछ तस्वीरें क्लिक करने के लिए कहा था। जयेश के सहमत होने पर उन्होंने जुहू बीच पर शूटिंग के लिए वेन्यू की तलाश शुरू कर दी और तभी उन्हें एक इमारत नजर आई, लेकिन जब जयेश ने उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक की, तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। अब तेजी से आगे बढ़ते हुए अक्षय ने अपने जीवन में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं कि वह उसके मालिक बन गए हैं।

अक्षय ने उस पल को याद करते हुए कहा, "अगर आपको कोई आपत्ति नहीं है तो जयेश, क्या आप कृपया मेरा फोटोशूट कर सकते हैं। मैं जल्दी से बंगले की छत पर लेट गया और वह मुझे क्लिक करने लगे, लेकिन उस बिल्डिंग का एक चौकीदार हमारी तरफ आया और हमें भगा दिया। हम तब तक 3-4 तस्वीरें खींच चुके थे। उसी जर्जर बंगले की जगह पर एक इमारत का निर्माण किया गया और अब मैं उसी इमारत में रहता हूं।''

Read more about: akshay kumar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X