..................... Akshay Kumar to be part of an action entertainer- Khel Khel Mein? अब एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार- खेल खेल में, जल्द हो सकती है घोषणा? - Hindi Filmibeat

अब एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनेंगे अक्षय कुमार- खेल खेल में, जल्द हो सकती है घोषणा?

अक्षय कुमार जितने पॉपुलर अपनी एक्शन फिल्मों को लेकर हैं, उतनी ही फैन फॉलोइंग उनकी कॉमेडी फिल्मों को लेकर भी। लिहाजा, पिछले सालों में लगातार 6-7 एक्शन और सामाजिक संदेश वाली फिल्में करने के बाद अभिनेता अब एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों की ओर वापसी कर रहे हैं। अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार अब मुदस्सर अज़ीज की अगली फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं, जिसका नाम होगा- खेल खेल में।

इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म पर मुदस्सर कुछ समय से अक्षय के साथ चर्चा कर रहे हैं। अक्षय को भी विषय पसंद आया है और अब उन्होंने इसे फाइनल कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही फिल्म की घोषणा हो सकती है।

akshay-kumar-to-be-part-of-an-action-entertainer-khel-khel-mein

मुदस्सर अज़ीज इससे पहले 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, अक्षय की आखिरी कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' रही थी। कोई शक नहीं कि अक्षय फैंस इस कॉमेडी फिल्म को लेकर उत्साहित होंगे। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।

बता दें, इस वक्त अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लाइन है, जो आने वाले दो सालों में रिलीज होने वाली हैं। यहां जानें उनकी अपकमिंग फिल्मों की डिटेल्स-

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह इमोशनल ड्रामा फिल्म 11 अगस्त को आएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखेगी। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है। जबकि आनंद एल राय और अक्षय कुमार की बहन अलका इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

राम सेतु

राम सेतु

राम सेतु के निर्देशक हैं अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव निर्माता हैं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

ओह माय गॉड 2

ओह माय गॉड 2

साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

मिशन सिंड्रेला

मिशन सिंड्रेला

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका टाइटल फिलहाल कंफर्म नहीं है। जैकी भगनानी के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और रकुल के अलावा चंद्रचूर सिंह और सरगुन मेहता भी अहम किरदारों में हैं। इसे एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है।

सेल्फी

सेल्फी

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर करण जौहर के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म का एक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। यह मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाईसेंस का रीमेक है।

बड़े मियां छोटे मियां

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'2023 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट 120 करोड़ लगभग है। वहीं, सभी सितारों की फीस जोड़कर बजट 350 करोड़ तक पहुंच रहा है।

सुरराई पोट्रू हिंदी रीमेक

सुरराई पोट्रू हिंदी रीमेक

तमिल फिल्म सुरराई पोट्रू के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान नजर आने वाले हैं।अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने इसका एलान एक वीडियो के साथ किया है। फिल्म का निर्देशन सुधा कंगारा कर रही हैं।

गोरखा

गोरखा

रक्षाबंधन के बाद आनंद एल राय के साथ यह अक्षय कुमार की अगली फिल्म होगी। यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (५वीं गोरखा राइफल्स) के एक महान अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो का किरदार निभाने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X