अक्षय कुमार से अजय देवगन तक, बॉलीवुड स्टार्स किसान आंदोलन की बहस में कूदे- पढ़िए किसने क्या कहा?
किसान आंदोलन का मुद्दा गरमाता जा रहा है। अब ये विषय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उबलता नजर आ रहा है। इंटरनेशनल हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन पर रिएक्शन देने के बाद अब भारत सरकार ने टिप्पणी की है। विदेश मंत्रालय की ओर से कुछ हैशटैग पर ये पोस्ट शेयर किया गया। जिसके बाद बॉलीवुड के टॉप स्टार्स ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, करण जौहर से लेकर अजय देवगन तक ने कृषि बिल को लेकर पोस्ट लिखा।
बता दें किसान आंदोलन को अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना का समर्थन मिलने के बाद पूरी दुनिया में दिल्ली से सटे किसानों का ये आंदोलन छा गया। इसके बाद पर्यारवणविद ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस से लेकर कई हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया दी।
जिसके बाद भारत सरकार ने बयान साझा किया। जिसे स्मृति ईरानी समेत कई राजनेताओं व बॉलीवुड हस्तियों ने शेयर किया। इस बयान में कहा गया कि भारत की संसद ने लोकतांत्रिक तरीके व व्यापक बहस के बाद कृषि से जुड़े इस कानून को पारिस किया था। ये कानून किसानों को अधिक लचीलापन व बाजार के हालात को सुधारने में मदद करेंगे। इसी के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट के जरिए मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोग एजेंडा चला रहे। अब ट्विटर पर #IndiaTogether और #IndiaAgainstPropaganda हैशटैग छाए हुए हैं।

अक्षय कुमार
अभिनेता ने लिखा कि 'किसान हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसीलिए उनके मुद्दे भी हमारे लिए सर्वोपरी हैं। इन्हें हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लड़ाई लगाने वालों से दूर रहे।साथ ही सौहार्दपूर्ण संकल्प का समर्थन करें।''

अजय देवगन
अजय देवगन ने अक्षय कुमार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ कुछ झूठे प्रोपगेंडा में फैलाये जा रहे हैं। इनसे दूर रहिए। ये वक्त साथ में खड़े होने का है।'

अनुपम खेर
हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दख़ल देने वाले कुछ विदेशियों के लिए यह शेर अर्ज़ है। रिंदे ख़राब हाल को ज़ाहिद ना छेड तू , तुझको परायी क्या पड़ी अपनी नबेड तू.. :)

एकता कपूर
एकता कपूर ने भी देश में प्यार सौहार्द बना रहे इसे लेकर लोगों को जागरूर किया और एकता दिखाने के लिए कहा।

करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मुश्किल समय में हस सभी देशवासियों को एक साथ आने की जरूरत है।

सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने कहा, हमें हमेशा चीजों का व्यापक दृष्टिकोण रखना चाहिए, क्योंकि आधे सच से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











