महाराष्ट्र के गांव को गोद ले सकते हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पिंपरी बुट्टी गांव को गोद ले सकते हैं। ये वो गांव है जहां बहुत सारे किसानों ने अात्महत्या की है।
अक्षय कुमार को लोग जितना उनकी एक्टिंग के लिए प्यार करते हैं उतना ही प्यार उनकी दरियादिली के लिए भी करते हैं। अक्षय के चैरिटी वर्क की लोग खूब सराहना करते हैं। अक्षय एक बार फिर ऐसा ही कुछ काम करने जा रहे हैं। खबर है कि अक्षय महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पिंपरी बुट्टी गांव को गोद ले सकते हैं।

आपको बता दें कि ये वो गांव है जहां कर्ज और गरीबी से बेहाल कई किसान खुदकुशी कर चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार से मिले निर्देश के बाद कलेक्टर सचेन्द्र प्रताप सिंह ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
बता दें कि इस प्रस्ताव को चेतना अभियान परियोजना के निदेशक और रेजिडेंट जिला कलेक्टर राजेश खावले ने तैयार किया है। यवतमाल के कलेक्टर सिंह के मुताबिक अक्षय ने हाल में महाराष्ट्र के वित्त राज्य मंत्री सुधीर मुगंटीवार से मुंबई में मुलाकात की थी।
#Salute - सिर्फ एक्टिंग नहीं हर तरह से अक्षय कुमार हैं सबसे बेस्ट..फिर किए साबित!
मुंगटीवार ने अक्षय को किसानों की परेशानियों के बारे में बताया। जिसके बाद अक्षय ने इस गांव को गोद लेने की इच्छा जताई। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय ऐसे सामाजिक काम कर रहे हों, इससे पहले भी कई बार अक्षय ऐसे नेक काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications