..................... अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने साजिद नाडियाडवाला को विश किया बर्थडे | Akshay Kumar, Tiger Shroff, Suniel Shetty pens an adorable birthday note for Sajid Nadiadwala - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी से लेकर टाइगर श्रॉफ ने साजिद नाडियाडवाला को किया बर्थडे विश, बताया सबसे अच्छा दोस्त

निर्माता साजिद नाडियाडवाला आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारे उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। साजिद इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त गुजार चुके हैं और कई सितारों के लिए एक दोस्त की तरह हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी से लेकर टाइगर श्राफ ने निर्माता के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

साजिद नाडियावाला बॉलीवुड के उन चंद प्रोड्यूर्स में हैं, जिनके बैनर तले पांच फ्रैंचाइजी फिल्में हैं। किक, हाउसफुल, बागी, हीरोपंती और जुड़वा.. एक तरह उन्हें सीक्वल फिल्मों के सुपरस्टार कह सकते हैं।

Sajid Nadiadwala

एक बैनर तले इतनी सारी फ्रैंचाइजी फिल्मों को लाना भी छोटी बात नहीं है। लेकिन साजिद अपनी फिल्मों को लेकर काफी दूरदर्शी हैं। लिहाजा, बॉलीवुड के कई बड़े स्टार और न्यूकमर्स उनके साथ काम करते की इच्छा रखते हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, कृति सैनन तक.. उन्होंने कई कलाकारों को ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनाया है।

अक्षय कुमार ने किया विश

अक्षय कुमार ने किया विश

अक्षय कुमार ने साजिद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- "उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो सचमुच मेरे बिलों का भुगतान करता है, सबसे अच्छा निर्माता जो एक बेहतर दोस्त भी है। आपको स्वास्थ्य, धन और खुशी मिले।'

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

वहीं, सुनील शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ साथ उन्हें धन्यवाद भी कहा। बता दें, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

टाइगर श्राफ

टाइगर श्राफ

वहीं, साजिद को अपना गुरु मानने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय और साजिद की दोस्ती

अक्षय और साजिद की दोस्ती

अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती पर साजिद नाडियाडवाला ने इंटरव्यू में बताया था- "अक्षय के साथ भी मेरी दोस्ती बहुत पुरानी है। हम एक ही स्कूल, कॉलेज में पढ़ते थे। एक ही बेंच पर बैठते थे। हमारी दोस्ती 43 साल पुरानी है। अक्षय के साथ मैंने वक्त हमारा है बनाई, जो कि हिट रही। उसके बाद हमने 10 फिल्में साथ में बनाई, सभी हिट रही। 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है हमारा।"

सलमान खान के साथ दोस्ती

सलमान खान के साथ दोस्ती

वहीं, सलमान के साथ अपनी दोस्ती पर निर्माता ने कहा, "दोस्ती की बात करें तो ऑफ सेट हम काफी अच्छा समय गुजारते हैं। पार्टी करना, दुनिया घुमना, बातें करना और भगवान का धन्यवाद है कि प्रोफेशनल करियर में भी हम एक दूसरे के साथ सफल ही रहे हैं। हमारी फिल्में हिट रही हैं।"

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले आने वाली फिल्में हैं- 83, किक 2, बच्चन पांडे, हाउसफुल 5 और तड़प ..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X