Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार- टाइगर ने शुरु की सबसे बड़ी एक्शन-एंटरटेनर की शूटिंग, मुहूर्त शॉट PICS

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट बैनर तले आने वाली जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज को साथ ला रही है। एक ऐसा कॉम्बिनेशन जो निश्चित रूप से दर्शकों को खुश कर देगा।
अक्षय, टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और एक पावरफुल विलेन के रूप में सामने आने वाले हैं। अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्देशित की जाने वाली फिल्म को बड़े पैमाने पर सेट किया गया है, जिसमें पहले कभी नहीं देखा गया एक्शन सेट, दुनिया भर से क्रू, स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट्स हैं।
महीनों की कड़ी तैयारी के बाद 'बड़े मियां छोटे मियां' के निर्माताओं ने पूरी कास्ट और क्रू और फिल्म जगत के शुभचिंतकों के साथ एक बड़े शुभ मुहुर्त में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जो इस रोमांचक पल का हिस्सा थे।
फिल्म के मुहूर्त शॉट के बारे में अपना उत्साह साझा करने के बाद, निर्माता वाशु भगनानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। निर्माता जैकी भगनानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया हैं।
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स, अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित 'बड़े मियां छोटे मियां' को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी-हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम..
रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। एक्शन सीन्स को इस फिल्म का हाइलाइट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स थी कि यह अमिताभ बच्चन और गोविंदा द्वारा अभिनीत 1999 की फिल्म की रीमेक होगी, लेकिन फिल्म की टीम ने इससे इंकार किया है और बताया गया कि यह बिल्कुल ओरिजनल फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications