Akshay Kumar- Tiger Shroff स्टारर बड़े मियां छोटे मियां की भारत में शूटिंग खत्म, सेट से बाहर आई शानदार तस्वीर

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय से भारत में चल रही थी। लेकिन अब फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी के साथ पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड में शूट किया जाएगा। इसके लिए अक्षय और टाइगर सहित पूरी टीम बड़े मियां छोटे मियां के अगले शेड्यूल के लिए तैयार है।
ये फिल्म बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को एक साथ लाने वाली है, जो अपने आप में एक कमाल का कॉम्बिनेशन है। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे।
हाल में अपने अपने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हमने अभी #BMCM का पहला इंडिया शेड्यूल पूरा किया है। मेरे जीवन में एक बड़ा मील का पत्थर और इमोशनल सफर रहा है। यह मेरे पिता का ख्वाब था और अब हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं। आप लोगों द्वारा इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता। हमारे इस सपने को सच करने के लिए बड़े मियां @अक्षय कुमार, छोटे मियां @tigerjackieshroff, @therealprithvi और @aliabbaszafar को धन्यवाद।"
वहीं टाइगर ने बीटीएस पिक्चर्स शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया, "आपके साथ इस राइड पर होना और एक्शन करना एक सम्मान की बात थी बड़े @अक्षय कुमार। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रहा हूं ❤️⚡️ @jackkybhagnani @aliabbaszafar @vashubhagnani @therealprithvi @deepshikhadeshmukh @pooja_ent @aazfilms @ihimanshumehra
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं। यह पूजा एंटरटेनमेंट एक्शन एंटरटेनर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications