अक्षय कुमार को याद आया पुराना दिन..शेयर किया ये खास वीडियो
अक्षय कुमार ने ये खास वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मार्शल आर्ट्स परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार ने अभी कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टेज पर मार्शल आर्ट परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार को इसमें देखकर वाकई आप भी उनकी तारीफ किए बिना आप रह नहीं पाएंगे।
अक्षय कुमार इसमें मार्शल आर्ट्स परफॉर्म कर रहें हैं। उन्होंने इस वीडियो का कैप्शन दिया है कि ये मायने रखता है कितने स्पीड से आप पंच करते हो ना कि कितने स्पीड से टाइपिंग। अक्षय कुमार अक्सर अपनी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार साथ ही सबको अपने बच्चों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने का संदेश भी देते हैं।
[अब इस एक्ट्रेस को मिला सलमान खान का साथ...]
अक्षय कुमार की बेटी नितारा जो फिलहाल 4 साल की हैं वो भी कराटे सीख रही हैं। उनके बेटे भी ट्रेनिंग ले चुके हैं और काफी अच्छे हैं मार्शल आर्ट्स में। अक्षय कुमार का कराटे प्रेम वैसे भी जग जाहिर है। वो कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं।इस वीडियो में भी उनकी स्पीड और पंच देखने लायक है।
आप भी देखिए अक्षय कुमार का ये पुराना वीडियो जिसे देखकर वाकई आपको मजा आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











