कोरोना पॉज़िटिव हुए अक्षय कुमार, हाल ही में शुरू की थी राम सेतु की शूटिंग

बॉलीवुड में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेज़ी से बढ़ रहा है और अब इसकी चपेट में आने वाले एक्टर हैं अक्षय कुमार। अक्षय कुमार ने आज सुबह ही एक ट्वीट कर ये जानकारी दी कि वो कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं। साथ ही अक्षय ने उन सभी लोगों को अपना टेस्ट करवाने का आग्रह किया जो हाल फिलहाल में एक्टर के संपर्क में आए।

अक्षय ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि वो घर में क्वारंटीन हो चुके हैं और बताए हुए सारे नियमों का पालन कर रहे हैं। साथ ही अक्षय ने अपने फैन्स से वादा किया है कि जल्दी ही स्वस्थ होकर लौटूंगा।

akshay-kumar-tests-positive-for-corona-virus-informs-he-is-quarantined

बॉलीवुड में एक तरफ जहां एक्टर्स लगातार कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ढेरों सुरक्षा और सावधानी के बावजूद, एक्टर्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, रोहित सर्राफ जैसे कई स्टार्स शूटिंग के दौरान पॉज़िटिव हुए थे और अब निगेटिव हो चुके हैं।

वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने भी कंफर्म किया है कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं और घर पर क्वारंटीन हैं। अब अक्षय कुमार का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है।

राम सेतु की शूटिंग

राम सेतु की शूटिंग

गौरतलब है कि अक्षय कुमार इस समय जैकलीन फर्नांडीज़ और नुसरत भरूच के साथ अपनी अगली फिल्म राम सेतु की शूटिंग कर रहे थे।

अटक गई फिल्म

अटक गई फिल्म

अब अक्षय के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद राम सेतु की शूटिंग अटक गई है। फिल्म से अक्षय कुमार का लुक हाल ही में बाहर आया था और फैन्स ने उनके लुक की काफी तारीफ भी की थी।

हाल ही में पूरी की फिल्म

हाल ही में पूरी की फिल्म

इससे पहले अक्षय कुमार, जैसलमेर में अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में भी जैकलीन फर्नांडीज़ उनके साथ थीं। अब अक्षय के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद उनके साथ के सभी लोगों को अपना टेस्ट करवाना होगा।

रिलीज़ का इंतज़ार

रिलीज़ का इंतज़ार

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी, 30 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए ये थिेयेटर रिलीज़ सभी को मुश्किल लग रही है।

पोस्टपोन होगी अगली फिल्म

पोस्टपोन होगी अगली फिल्म

राम सेतु की शूटिंग के बाद अक्षय कुमार यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज का अगला शेड्यूल शुरू करने वाले थे जो कि फिलहाल पोस्टपोन होता दिख रहा है।

सबसे व्यस्त एक्टर

सबसे व्यस्त एक्टर

इस समय अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है जिनमें पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, अतरंगी रे, हेरा फेरी सीरीज़, हाउसफुल सीरीज़ जैसी फिल्में शामिल हैं।

कोरोना से कंट्रोवर्सी

कोरोना से कंट्रोवर्सी

वहीं अक्षय कुमार, कोरोना काल में सरकार के चहेते बनने के बाद से काफी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे हैं। जिसमें उनके 25 करोड़ के दान की रकम का एलान करना भी शामिल था।

आखिरी फिल्म लक्ष्मी

आखिरी फिल्म लक्ष्मी

अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म थी लक्ष्मी जो हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब अक्षय की अगली फिल्म सूर्यवंशी का सबको बेसब्री से इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X