अक्षय कुमार हुए कोरोना निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी और पहुंचे घर- ट्विंकल खन्ना ने दी जानकारी
फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग शुरु करते ही सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। अब अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। और आज अभिनेता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे हैं। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है।
ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक अक्षय कुमार के साथ अपना एक कैरिकेचर शेयर किया है। साथ ही लिखा- "Safe and sound and good to have him back around. #allizwell"

कोई शक नहीं अक्षय फैंस भी इस खबर से बेहद खुश होंगे। कोविड संक्रमित होने के बाद 5 अप्रैल को अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती हुए थे। अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "आपकी दुआओं का असर हो रहा है। मैं ठीक हूं लेकिन मुझे एहतियात के तौर पर हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी गई है। मैं एडमिट हो गया हूं, जल्द वापस आउंगा। आप लोग अपना ध्यान रखें।"


Click it and Unblock the Notifications