..................... Akshay kumar teaches this lesson to Nitara when he met poor old couples and had Gud Roti - Hindi Filmibeat

बेटी नितारा को इसलिए गरीब दंपत्ति के घर लेकर पहुंचे अक्षय कुमार- मांगा गुड़ और रोटी- Pics वायरल

Recommended Video

Akshay Kumar & daughter Nitara enjoy meal with poor family; Check out here | FilmiBeat

सुपरस्टार अक्षय कुमार हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं कि वो चर्चा में आ ही जाते हैं। इस समय वो फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और उनकी फिल्म पसंद की जा रही है। लेकिन इस समय उनकी और बेटी नितारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो एक झोपड़ी में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस झोपड़ी में एक बूढा कपल रहता है। बेटी नितारा को दुनियावी ज्ञान और सबकी रिस्पेक्ट करने का पाठ पढ़ाने के लिए अक्षय कुमार वहां लेकर गए थे।

खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार को बूढे व्यक्ति द्वारा गुड़ और रोटी ऑफर की गई थी जो कि उन्होने काफी खुशी खुशी खा ली थी। सुपरस्टार ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लिखा है कि.. "आज का मॉर्निग वॉक मेरी बेटी के लिए एक सीख लेकर आया।

akshay kumar, अक्षय कुमार

हम दोनों एक गरीब दंपति के घर में पानी के लिए गए थे, लेकिन उन्होंने हमें बहुत ही स्वादिष्ट गुड़-रोटी खिलाई। सच में, दयालु होने का कारण कुछ भी नहीं है लेकिन इसका मतलब है सब कुछ है।" फैंस इसके बाद से अक्षय कुमार की काफी तारीफ कर रहे हैं और इस तस्वीर को धड़ल्ले से लाइक किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X