..................... Akshay Kumar teaches Lara Dutta stunts | लारा के स्टंट मास्टर अक्षय - Hindi Filmibeat

लारा के स्टंट मास्टर अक्षय

By Priya Srivastava

Lara Dutta
अक्षय और लारा दत्ता बहुत ही अच्छे दोस्त माने जाते है, दोस्ती को ध्यान में रखते हुए अक्षय ने दोस्ती निभाने का एक नया तरीका चुना है। उन्होंने तय किया है कि अब वे लारा को उनकी एक फिल्म के लिए स्टंट सिखायेंगे।

खबर है कि लारा की अगली फिल्म चलो दिल्ली में लारा को एक ट्रेन का सीक्वेंस करना है, जिसमें लारा को स्टंट का सहारा लेना होगा। लारा को जब पता चला कि उन्हें इस तरह स्टंट करना है तो पहले तो वह घबरायीं.लेकिन फिर उन्हें लगा कि उनके पास तो एक अच्छे मार्गदर्शक तो है ही।

क्यों न उनसे बात की जाये तो उन्होंने अक्षय से बात की, लारा ने तुरंत अक्षय को फोन किया ।अक्षय ने सबसे पहले लारा को समझाया कि वह शांत हो जायें और निश्चित तौर पर वह यह स्टंट कर पायेंगी, लारा ने लगभग 20 मिनट तक फोन पर बात की। फिर अक्षय ने उन्हें15 मिनट का एक सीन करके दिखाया। गौरतलब है कि अक्षय लारा के होम प्रोडक्शन में भी नजर आयेंगे. वे लारा के साथ स्टंट करते नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X