Hindi-Marathi विवाद के बीच अक्षय कुमार ने रितेश देशमुख को मारा ताना? भरी महफिल में कह दी ऐसी बात!

akshay kumar ritesh Deshmukh

Akshay Kumar Ritesh Deshmukh Hindi Marathi- हिंदी और मराठी का विवाद काफी जोरों पर है और लगातार इस पर चर्चा हो रही है। ठाकरे ब्रदर्स के एक दूसरे के साथ आ जाने के बाद ये बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आए दिन महाराष्ट्र से वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें उत्तर भारत के लोगों को टारगेट किया जा रहा है और उनसे मराठी सीखने या फिर अपने राज्य वापस जाने के लिए बोला जा रहा है। ऐसे में एक वीडियो और सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार रितेश देशमुख को हिंदी की जगह मराठी बोलने को कह रहे हैं।

बता दें कि रितेश देशमुख महाराष्ट्रियन हैं और उनके पिता वहां के सीएम भी रह चुके हैं। अक्षय कुमार ने भरी महफिल जो कुछ भी कहा वो काफी हैरान करने वाला है।

क्या सच में अक्षय कुमार ने मारा ताना?

बता दें कि ये वीडियो हाउसफुल 5 की प्रमोशन के दौरान का है और उस वक्त हिंदी मराठी विवाद इतना नहीं बढ़ा था। हालांकि अक्षय कुमार ने किस मतलब से ये बात कही है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। अक्षय कुमार की बात सुनकर वहां बैठे लोग जोर जोर से हंसने लगे थे। दरअसल रितेश देशमुख हिंदी में कुछ कह रहे थे और इस दौरान अक्षय कुमार ने बीच में उनको टोंका था। अक्षय ने कहा, मराठी में बोल। इसके बाद रितेश देशमुध धड़ाधड़ मराठी बोलने लगे। अब वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

हाउसफुल 5 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस फिल्म में सभी स्टार्स को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आए थे और उनको साथ में देखना कमाल का अनुभव था। आने वाले समय में अक्षय कुमार की कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी और फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar ritesh deshmukh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X