"आज तक किसी और सुपरस्टार को मैंने कुछ कहा?" - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार से हाल ही में नसीरूद्दीन शाह के राजेश खन्ना वाले बयान पर टिप्पणी मांगी गई। अक्षय ने कहा, कि उन्होंने माफी मांग ली, अब बात को छोड़ दीजिए और आगे बढ़िए। लेकिन इससे पहले अक्षय कुमार ने इस मामले पर अपनी बेबाक राय दे दी थी जो शायद किसी ने पकड़ी नहीं।
["मेरी भी फिल्म आई, पर चली उसकी...सुलतान मतलब सलमान" - अक्षय]
दरअसल, अक्षय का पूरा बयान था - "मुझे इंडस्ट्री में 25 साल हो गए। आज तक मैंने किसी और के काम के बारे में बात नहीं की। मेरा मानना है कि अपने काम से काम रखना चाहिए और मैं वही करता हूं। मैं कौन होता हूं किसी के काम पर बात करने वाला।"

इसके बाद अक्षय ने कहा कि हर किसी का अपनी बात कहने का तरीका होता है। नसीर साहब ने भी अपनी बात कही। इसलिए अब ये मुद्दा यहीं खत्म हो जाना चाहिए। नसीर साहब ने पूरे आदर के साथ माफी मांगी है। और अब सबको अपना काम करना चाहिए।
[शाहरूख - सलमान की फिल्मों पर सीटी मारने वाले, मेरी फिल्म से दूर रहें]
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और नसीरूद्दीन शाह मोहरा सरीखी कई फिल्मों में साथ में नज़र आ चुके हैं। हाल ही में नसीरूद्दीन शाह ने कहा था कि राजेश खन्ना एक औसत एक्टर थे, जिनकी वजह से बॉलीवुड एक औसत दौर में चला गया उनकी स्टारडम इतनी थी कि जो वो कहते थे, लोग मान लेते थे।


Click it and Unblock the Notifications