#Stardom: "16 फिल्में फ्लॉप हो चुकीं लेकिन फिर भी 4 फिल्में हाथ में"
अक्षय कुमार ने आज बॉलीवुड के टॉप 5 एक्टर्स में शामिल हैं और उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती है लेकिन अक्षय ने अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात की और ये बात चौंकाने वाली है।
अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और ज़ाहिर सी बात है फिल्म उनका इस साल का 100 करोड़ का खाता खोलेगी ही। वैसे भी अक्षय कुमार अब सफलता की गारंटी हो चुके हैं। वो फिल्म में हैं मतलब कि 100 करोड़।
लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अक्षय कुमार ने लगातार फ्लॉप फिल्मों की बारिश कर दी थी। उन दिनों के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि मेरी 16 फिल्में लाइन से फ्लॉप थीं लेकिन फिर भी मेरे पास चार फिल्में थीं।

इस इंडस्ट्री ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। उन चार फिल्मों में से एक चल गई और मैं सुपरहिट हो गया। मुझे साइन करने से लोग कतराते थे। उन्होंने बताया कि मेरे नाम डायरेक्टर कह देता था कि उसकी फिल्म नहीं चलती लेकिन प्रोड्यूसर कहता था कि तीन हीरो में से एक उसे ले लो। एक्शन भी कर लेगा। टाइंम पर भी आ जाता है।
[#Shock: अक्षय कुमार के फैन्स इस खबर से काफी निराश होंगे!]
गौरतलब है कि अक्षय कुमार के लिए धड़कन और हेरा फेरी दो ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में एक बार फिर से जान डाल दी। इसके बाद अक्षय कुमार हर फ्लेवर ट्राई करते गए और दर्शक ने उन्हें हर तरह से स्वीकार कर लिया।[सलमान का नाम भर लेना...अक्षय कुमार को बहुत ही भारी पड़ गया!]
अब अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस के बॉस हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि अगर फिल्म हिट होती है तो अक्षय कुमार की लगातार चौथी 100 करोड़ी फिल्म होगी। साल में चार फिल्में और चारों सुपरहिट ये उनका सफलता का फॉर्मूला है। जानिए 2017 में अक्षय कुमार अपना बॉक्स ऑफिस स्कोर कैसे पूरा करेंगे -


Click it and Unblock the Notifications











