#Dhamaka: एक साथ दो टॉप सुपरस्टार - अक्षय कुमार और....
अक्षय कुमार ने आखिरकार एक और नया ट्रेंड वापस लाने की कोशिश कर दी है। और काफी साल बाद दो सुपरस्टार्स एक साथ काम करने वाले हैं, अगर अक्षय कुमार ने हां कर दी तो।
अक्षय कुमार ने हाल ही में दो हीरो फिल्म पर बात की थी। और कहा था कि वो आज भी दो सुपरस्टार वाली फिल्म कर सकते हैं। अब उन्होंने साफ साफ बताया कि उनके पास एक बहुत ही अच्छी दो हीरो की स्क्रिप्ट है और वो जल्द ही इसे साइन कर सकते हैं।
इस फिल्म में एक सुपरस्टार तो अक्षय कुमार फाइनल हो गए लेकिन दूसरा सुपरस्टार कौन होगा ये देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि काफी समय हो चुका है जब बॉलीवुड के दो सुपरस्टार एक साथ आए हों। पहले अक्षय कुमार ने ही ये ट्रेंड अजय देवगन, सैफ अली खान के साथ सेट किया था।



Click it and Unblock the Notifications