"मेरी भी फिल्म आई, पर चली उसकी...सुलतान मतलब सलमान" - अक्षय
अक्षय कुमार जब भी बात करते हैं, उन्हें सुनकर मज़ा आ ही जाता है। अब हाल ही में उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि सलमान खान ने उन्हें सुलतान कहा क्योंकि वो साल में 4 हिट फिल्में देते हैं, इस पर अक्षय का जवाब बहुत ही मज़ेदार था।
अक्षय ने कहा, "सलमान का दिल बहुत बड़ा है, तभी वो ऐसी बातें बोल लेता है। मैं तो नहीं कर सकता ऐसी बातें। मैंने भी ब्रदर्स की थी, मैं भी फाइटर बना, लेकिन चली उसकी फिल्म, तो सुलतान भी वही हुआ।"

बस अक्षय का जवाब सुनकर सब हंस पड़े। वैसे भी अक्षय कुमार जब बोलते हैं दो टूक ही बोलते हैं। उनकी रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो क्लैश हो रही है।
[#BoxOffice: सुलतान का स्वागत करेंगे अक्षय कुमार - ऋतिक रोशन?]
हाल ही में उनसे ऋतिक कंगना के विवाद पर भी टिप्पणी मांगी गई। लेकिन साफ साफ नहीं, उनसे पूछा गया कि आजकल जो बॉलीवुड में हो रहा है। इस पर अक्षय तपाक से बोले - बॉलीवुड में कहां कुछ हो रहा है, जो कुछ हो रहा है मेरी बिल्डिंग में हो रहा है। दरअसल, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार एक ही बिल्डिंग में रहते हैं।
हालांकि अक्षय की इसी साफगोई के सब कायल हैं। अब देखना है कि उनकी रूस्तम ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो को कितनी टक्कर देती है। इंतज़ार केवल 12 अगस्त तक का।


Click it and Unblock the Notifications



