अक्षय कुमार ने बताया लक्ष्मी बम में हिजड़े का रोल करके उन्हें कैसा लगा!
अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी लक्ष्मी बम साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। लक्ष्मी बम को शुरू में 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज करना तय था । हालांकि कोरोनावायरस महामारी के कारण इसने ओटीटी मार्ग अपना लिया। आज शाम डिज़्नी हॉटस्टार के लाइव इवेंट के दौरान आधिकारिक घोषणा करते हुए अक्षय ने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए ।

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, "लक्ष्मी बम मानसिक रूप से गहन भूमिका थी। इस किरदार में नयापन था जैसे पहले कभी अनुभव ही नहीं किया हो । मैंने सही शॉट देने के लिए कई रीटेक भी लिए।" उन्होंने आगे कहा कि राघव ने उन्हें फिल्म के साथ कुछ नया अनुभव का मौका दिया ।
ट्रांसजेंडर किरदार निभाने के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, मैं अपने डायरेक्टर लॉरेंस सर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा | उन्होंने मेरे अंदर के एक छुपे अस्तित्व की पहचान कराई, जिसकी मुझे खबर ही नहीं थी।
अक्षय ने इस किरदार के बारे में बात करते हुए बताया, "यह किरदार उन सभी किरदारों से अलग है, जिन्हें मैंने कभी चित्रित किया है । यहां तक कि 150 फिल्में करने के बाद भी , मैं वास्तव में हर एक दिन सेट पर होने के लिए , तथा अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने, अपने बारे में अधिक सीखने के लिए उत्साहित था।"
उन्होंने आगे कहा, इस फिल्म ने मुझे लैंगिक समानता को लेकर अपने विचारों को और शक्तिशाली बनाना सिखाया है । जो भी आप जीवन में चाहते हो बनो, लेकिन अज्ञानी मत बनो । आखिर विनम्रता, दयालुता ही शांति की कुंजी है।


Click it and Unblock the Notifications












