अक्षय ने एक बार फिर की डायरेक्ट दिल से बात..मानसिक तनाव पर..VIDEO
अक्षय कुमार ने अपना एक वीडियो अपलोड किया जिसमें लोगों से मानसिक तनाव और एक्सपर्ट की मदद की बात की।
अक्षय कुमार अक्सर किसी भी मुद्दे पर दिल से बात करते हैं और लोगों को उसके बारे में सूचना देते हैं और समझाने की कोशिश करते हैं।चाहे वो जवानों के बारे बात हो या हर घर में शौचालय बनाने के बारे में। अक्षय कुमार लोगों को सही बात समझाने की कोशिश करते हैं।
इस बार अक्षय कुमार ने मानसिक तनाव के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने ना सिर्फ इस मुद्दे पर अपनी राय दी है बल्कि लोगों को समझाने की कोशिश भी की है कभी भी दुख, तकलीफ तनाव में हो लोगों से खुलकर अपनी बात रखें और जरूर शेयर करें। उसे अंदर ही अंदर जमा ना होने दें।
उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए ये भी कहा कि दुनिया में हर साल आठ लाख से ज्यादा लोग आत्महत्या करते हैं और लगभग 1.5 लाख लोग हमारे देश के होते हैं जो काफी चौंकाने वाली बात है। उन्होंने साथ ही अपने परिवार का भी जिक्र किया कि वो खुद भी क्लास में फेल हो गए थे लेकिन उनके पैरेंट्स ने उनका पूरा सपोर्ट किया।
अक्षय कुमार आज अपना नेशनल अवार्ड राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे। इसके लिए भी उन्होंने खुशी जताई।


Click it and Unblock the Notifications