मैं एक्शन कर लूं तो एक्शन किंग, कॉमेडी कर लूं तो कॉमेडी किंग - अलग किरदारों पर बोले अक्षय
अक्षय कुमार आजकल अपने बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं और यही कारण है कि वो कुछ भी एक्सपेरिमेंट करने से कतरा नहीं रहे हैं। आने वाले समय में अक्षय, अलग अलग किरदारों और अलग अलग फ्लेवर में दिखाई देने वाले हैं। जहां मिशन मंगल में वो एक साइंटिस्ट बने हैं, वहीं हाउसफुल में कॉमेडी करेंगे। लक्ष्मी बम एक हॉरर कॉमेडी है तो सूर्यवंशी पूरी तरह से एक्शन फिल्म।
अब इन अलग अलग किरदारों के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा कि मैं मीडिया का बड़ा शुक्रगुज़ार हूं। अगर आप लोग मेरी इतनी आलोचना नहीं करते तो मेरे अंदर अपना बेस्ट देने की चाहत कभी आ ही नहीं पाती।

अलग अलग फ्लेवर की फिल्में करने पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि पहसे मुझे खिलाड़ी कुमार बोलते थे क्योंकि मैंने कुछ एक्शन फिल्में की थीं। मुझे ये पसंद नहीं आया तो मैंने कॉमेडी ट्राई किया फिर मुझे बस कॉमिक एक्टर ही बोलने लगे। और मैं किसी एक छवि में बंधना पसंद नहीं करत हूं।
आने वाले समय में अक्षय की हर फिल्म का मूड और फ्लेवर अलग है और वो कुछ छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। जहां एक तरफ, गुड न्यूज़ एक फैमिली ड्रामा है वहीं खबर है कि यशराज फिल्म्स के साथ वो एक पीरियड ड्रामा करने जा रहे हैं जिसमें वो पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications