#Superstar: "अब मैं साल भर खाली बैठ कर करूंगा क्या!" - अक्षय
अक्षय कुमार वाकई सुपरस्टार हैं तभी तो वो बिंदास कुछ भी बोल भले ही लें, उन्हें अपना काम पता है और फैन्स भी उन्हें उनके काम की वजह से ही इतना प्यार देते हैं।
अक्षय कुमार की एक बात, जिससे हर कोई चौंक जाता है वो है उनका साल में 4 फिल्में कर लेना। हाल ही में उनसे एक रिपोर्टर ने फिर यही सवाल किया और अक्षय ने फिर सीधा साधा जवाब दे दिया।
[अक्षय फैन्स के लिए एक गुड न्यूज़ और एक बैड!]
अक्षय ने साफ कहा कि वो कुछ भी कर लें, एक फिल्म शूट करने में उन्हें 40 - 50 दिन से ज़्यादा का वक्त लगता ही नहीं। अब जब उनकी एक फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई तो वो बाकी का साल क्या करेंगे।
अब ऐसा तो है नहीं कि ज़बर्दस्ती साल में एक ही फिल्म करूंगा के चक्कर में घर में खाली बैठ जाया जाए। ऐसे में काम तो करना पड़ेगा। बस इसी चक्कर में 4 फिल्में हो जाती हैं।
[रणबीर - रणवीर मुझसे ज़्यादा अच्छे स्टार]
जानिए बॉलीवुड की वो फिल्में जो वाकई 200 से 300 दिनों तक बनती रहीं और अभी भी बन रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications