अक्षय कुमार ने फिर की शानदार बात...एक बार जरुर सुनिए आप भी
अक्षय कुमार ने महिलाओं के लिए टॉयलेट क्यों जरुरी है ये बताया।
अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर हैं जो सोशल मीडिया का सबसे प्रयोग बेहतरीन तरीके से करते हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं। उन्हें पता है कि वो सुपरस्टार हैं और उनकी हर बात को ध्यान से सुना जाएगा।
पहले भी वो आर्मी के लिए कई बार बोल चुके हैं और हाल में उन्होंने सुकमा में शहीद लोगों की भी मदद की। अक्षय ने आज ही अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो काफी गंभीर मुद्दे पर बात करते नजर आ रहे हैं।
Time hai apni #SochAurShauch dono badalne ka. Dekhiye, sochiye aur apne vichar bataiye 🙏🏻 pic.twitter.com/qpYdZwUpQ9
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 24, 2017
अक्षय कुमार दरअसल महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं कि उनके लिए टॉयलेट कितना जरुरी है। साथ ही वो ये भी बता रहे हैं कि जहां टॉयलेट की समस्या होती है वहां महिलाओं को सुबह उजाला होने से पहले शौच जाना होता है भले उनकी जाने की इच्छा हो या ना हो।
दिन में अगर उन्हें जाना हो तो भी नहीं जा सकती क्योंकि ये फैमिली के लिए इज्जत का सवाल हो जाता है।इससे हो सकता है आपका खून भी खौल जाए। उन्होंने कहा कि मैं जान बुझकर फिल्म का प्रमोशन करूंगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोोगों तक बात पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications