करोड़ों की कमाई पर बोले अक्षय कुमार- ज्यादा पैसा कमाने के लिए किसी भी काम को मना नहीं करता
बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पिछली फिल्में कमाल हो या साधारण, सिनेमाघर में खुद को साबित करने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। बच्चन पांडे, बेल बॅाटम हो या सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार के हाथ पिछली तीन फिल्मों से असफलता हाथ लगी हुई है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आने वाले दिनों में अक्षय कुमार की झोली में फिल्में नहीं हैं। रामसेतु, रक्षाबंधन के साथ अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी फेहरिस्त हैं।

अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं जिनकी साल भर में तीन से चार फिल्में जरूर रिलीज होती हैं । यहां तक कि अक्षय कुमार टीवी एड और इवेंट में भी खुद को शामिल करने से पीछे नहीं हटते हैं। आखिर ऐसी क्या वजह रही है कि अक्षय कुमार साल में कई सारी फिल्में करते हैं । खिलाड़ी कुमार ने बताया है कि उन्हें किसी भी काम के लिए ना करने में दिक्कत होती है । मीडिया रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार ने कहा है कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आप एक साल में इतनी फिल्में क्यों करते हैं, लेकिन मैंने अपनी लाइफ में तीन चीजें सीखी है। काम कमाई और कर्म।

अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिए
वह आगे कहते हैं कि मैं अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिए जितनी मेहनत कर सकता हूं। करता हूं। मेरे पास जो भी काम आता है, मैं उसे कभी इसकेलिए मना नहीं करता। कैसा भी किरदार हो। कोई भी इवेंट हो। किसी भी चीज का प्रचार करना हो ।

कमाई काम से आती है-अक्षय कुमार
अपनी सोच पर पर रोशनी डालते हुए अक्षय कुमार ने आगे कहा कि कमाई काम से आती है, मैं कोशिश करता हूं अच्छा कर्म करने की यही वजह है कि आप जितना काम करोगे। उतना कमाओगे। उससे अधिक आप समाज को वापस दे सकते हैं।

कमाने के लिए कड़ी मेहनत -अक्षय कुमार
मेरा मानना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता हूं। जो भी काम मेरे पास आता है कभी मना नहीं करता हूं। कैसा भी काम हो, फंक्शन हो या फिर किसी चीज का एड करना हो।

अक्षय कुमार की इतनी कमाई, आने वाली फिल्में
बता दें कि रिपोर्ट अनुसार टीवी एड से अक्षय कुमार 5 से 6 करोड़ की कमाई करते हैं। अक्षय कुमार के पास खुद कीबाइक और कार पर भी अक्षय कुमार ने करोड़ों खर्च किए है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने 300 करोड़ की कमाई की। वहींआगामी दिनों में ओएमजी 2, रक्षाबंधन, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2, पृथ्वीराज के साथ कई फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications