शिव पंडित से प्रभावित हुए अक्षय

'शैतान' में अपने प्रदर्शन से अभिनेता शिव पंडित ने बहुत लोगों को प्रभावित किया है लेकिन उनके सह निर्माता अक्षय कुमार तो उनसे इतने प्रभावित हुए कि इस युवा अभिनेता के सामने उन्होंने तीन फिल्मों की एक डील का प्रस्ताव रख दिया।

बड़े पर्दे पर आने से पहले हास्य टेलीविजन कार्यक्रम 'एफ. आई. आर.' में हनुमान प्रसाद के किरदार के लिए प्रसिद्ध शिव अक्षय के साथ एक्शन फिल्म 'बॉस' में दिखेंगे।

Akshay Kumar

एक सूत्र के मुताबिक,"अक्षय ने 'शैतान' में शिव के प्रदर्शन का पूरा मजा लिया और उन्होंने सोचा कि वह 'बॉस' में किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त हैं। साक्षात्कार के बाद अक्षय शिव से मिले और उनके प्रदर्शन के बारे में बताया और तीन फिल्मों की डील का प्रस्ताव दिया।"

'बॉस' में शिव, अदिति राव हैदरी के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एंटनी डिसूजा ने किया है और इसका निर्माण वायकॉम 18 मीडिया लिमिटेड, केप ऑफ गुड फिल्म्स और अश्विन वरदे प्रोडक्शन ने संयुक्त रूप से किया है। फिल्म अक्टूबर में रिलीज होनी है।

इंडो एश्यिन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X