बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में अक्षय कुमार ने पी हाथी के मल की चाय, धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
दुनिया के सबसे पॉपुलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में पहली बार बॉलीवुड के स्टंटमैन यानी खिलाड़ी अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। इस बार बेयर ग्रिल्स के जंगलों का सफर और भी एडवेंर्चस होने वाला है। जहां दोनों मिलकर कई चुनौतियों को पार करेंगे तो मस्ती भी देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार ने शो से जुड़ा लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बेयर के साथ हाथी के मल से बनी चाय पीते नजर आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मैंने इस चुनौतियों को इन पलों में कैद किया। लेकिन बेयर ने मुझे सरप्राइज कर दिया हाथी के मल से बनी चाय देकर। क्या दिन था। अक्षय कुमार की इस वीडियो की बात करें तो वह इस प्रोमो में एक घने जंगल में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की एंट्री हेलीकॉप्टर के जरिए होती है। फिर वह नदी पार करते हुए कई स्टंट करते दिखाई देते हैं।

इस वीडियो में एक मजेदार हिस्सा वह भी है जब अक्षय कुमार एक नदी पार करते हैं और खतरनाक मगरमच्छ से बचते हुए वह फ्लाईओवर रस्सी पर अपना खिलाड़ी अवतार दिखते हैं।
बता दें अक्षय कुमार पहले भी इस शो से जुड़े वीडियो व पोस्टर को शेयर कर चुके हैं। अक्षय कुमार वाला खास मैन वर्सेज वाइल्ड शो डिस्कवरी पर 11 सितंबर रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम, बंगाली व इंग्लिश भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
बता दें इस इंटरनेशनल शो में हम इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को भी देख चुके हैं। ये दोनों ही शो सुपरहिट साबित हुए थे। अब फैंस को अक्षय कुमार के शो का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications