..................... Akshay Kumar takes a digs at superstars for signing films - Hindi Filmibeat

#KararaTaana: मेरे पास बाकी सुपरस्टार्स जैसे 10 असिस्टेंट नहीं है - अक्षय कुमार

अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा प्रमोट कर रहे हैं और जब भी अक्षय कुमार बोलते हैं तो दिल खोलकर ही बोलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो गया है।

अक्षय कुमार 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में जुट गए हैं। और वो बोलते हैं तो करारा ही बोलते हैं फिर किसी को अच्छा लगे या बुरा।

दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार कभी गलत नहीं बोलते हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपने काम करने के स्टाइल पर कमेंट करते हुए कहा कि मुझे एक फिल्म साइन करने में ज़्यादा समय नहीं लगता।

akshay-kumar-takes-digs-at-superstars-for-signing-films

ऐसा करने के पीछे अक्षय कुमार के पास ठोस कारण हैं। उनका मानना है कि मेरे पास 10 असिस्टेंट ऑफिस में नहीं बैठे हैं जो मेरी फिल्में सुनें और तय करें। मैं अपनी स्क्रिप्ट खुद ही सुनता हूं, अच्छी लगी तो साइन कर लेता हूं।
[टल गया एक और महाक्लैश....अक्षय कुमार ने आगे बढ़ा ली फिल्म!]

गौरतलब है कि अक्षय कुमार का एवरेज फिलहाल बॉलीवुड में बेस्ट है। वो साल में चार फिल्में दे रहे हैं और चारों बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से शानदार होती हैं।
[#SeedhiBaat: 100 करोड़ तो अक्षय की फीस है, बाहुबली कैसे बनाएंगे ]

अब अक्षय कुमार का ये बयान, कुछ सुपरस्टार्स को चुभ ज़रूर गया होगा। वैसे कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें साइन करने के लिए लोग शाहरूख - सलमान का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन हां नहीं हो पा रही हैं।

बहरहाल, अक्षय कुमार इस साल पैडमैन का भी धमाका कर सकते हैं। और ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने कोई बोल्ड सा बयान देकर आग लगा दी है।

बड़े बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार्स ऐसे छोटे छोटे धमाके तो करते ही रहते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X