अक्षय कुमार ने बीच में छोड़ी रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी- ये बड़ी वजह आई सामने!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहें हैं जिसको रोहित शेट्टी शूट कर रहें हैं। बता दें कि ये पहली बार होगा जब रोहित शेट्टी की फिल्म में खिलाड़ी कुमार नजर आएंगे। इस समय फिल्म की शूटिंग से लेकर एक खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने फिल्म को बीच में छोड़ दिया है। अरे आप घबराएं नहीं क्योंकि अक्षय कुमार दो दिन में वापस लौट आएंगे।
दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के कारण उनको रोहित शेट्टी से 2 दिन की छुट्टी लेनी पड़ी है। हाउसफुल 4 का एक गाना शूट होना है जिसके लिए अक्षय कुमार सूर्यवंशी से ब्रेक पर चले गए हैं।

अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो वो एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करते हैं और यही कारण है कि उनकी फिल्म साल भर में 2 या 3 रिलीज हो ही जाती है।
अक्षय कुमार ने फिल्म सूर्यवंशी को लेकर कहा था कि उनकी उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा है और हो सकता है ये एक बड़ा धमाका साबित हो। हालांकि फिल्म की पहली झलक को फिल्म सिंबा के दौरान ही दिखा दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications