'कॉमेडी को इतना हल्का मत समझिए'- अक्षय कुमार
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार ने पिछले कुछ सालों में दिखा दिया है कि वे फिल्में कितनी समझदारी के साथ साइन करते हैं। उन्होंने साल 2016 की शुरूआत एयरलिफ्ट जैसी सुपरहिट फिल्म के साथ की है। वहीं, हाउसफुल 3, रूस्तम और रोबोट 2 लाइन में है।
अक्षय कुमार बड़ी आसानी के साथ एक साल में तीन- चार फिल्में कर लेते हैं। और वह भी सभी फिल्में अलग अलग फ्लेवर की। बहरहाल, एयरलिफ्ट के बाद उनकी इस साल की दूसरी फिल्म है हाउसफुल 3.. जहां वे कॉमेडी करते नजर आएंगे।
OUCH.. ये क्या कह दिया अक्षय कुमार ने.. वह भी अपने को-स्टार को लेकर!

अलग अलग तरह की फिल्में करना अक्षय कुमार का पैशन है। उन्होंने कहा कि वे मल्टी टास्किंग हैं और उन्हें फिल्मों में वैराएटी पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें कॉमेडी करना ज्यादा मुश्किल लगता है।
अक्षय कुमार की कहा कि, कॉमेडी को हल्का समझने की भूल मत कीजिए.. लोगों को हंसाना काफी मुश्किल होता है.. शायद रूलाने से भी ज्यादा मुश्किल.. लिहाजा, मुझे खुशी है कि मैं हाउसफुल सीरिज का हिस्सा हूं। यह इंटरटेनमेंट से भरपूर है।


Click it and Unblock the Notifications











