..................... Akshay Kumar and Taapsee Pannu's Naam Shabana look - Hindi Filmibeat

FIRST LOOK: अक्षय कुमार की 'बेबी सीक्वल'.. गंभीर लुक.. दमदार एक्शन!

फिल्म 'नाम शबाना' के सेट पर अक्षय कुमार और तापसी पन्नू गंभीर लुक में नजर आए। यहां देंखे तस्वीर। बता दें, यह फिल्म बेबी की सीक्वल फिल्म है।

By Neeti

अक्षय कुमार और तापसी पन्नू मलेशिया में फिल्म 'नाम शबाना' की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म नीरज पांडे की फिल्म 'बेबी' की सीक्वल है। यहां हम आपके लिए फिल्म के सेट से फर्स्ट लुक लेकर आए हैं, जहां अक्षय कुमार और तापसी, दोनों ही काफी गंभीर लग रहे हैं।

कोई शक नहीं कि इस फिल्म में भी बेबी की तरह दमदार एक्शन होगा। लेकिन बता दें, यह फिल्म अक्षय कुमार पर नहीं, बल्कि तापसी पन्नू पर केन्द्रीत होगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम भूमिका में होंगे।

SHOCK: ट्विंकल खन्ना को धोखा.. इस एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार का अफेयर!

akshay kumar

यहां जानें, किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

टॉयलेट - एक प्रेम कथा

नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।

क्रैक

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।

जॉली एलएलबी 2

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

2.0

अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।

नमस्ते इंग्लैंड

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी। थेरी की हिंदी रीमेक विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

हाउसफुल 4

साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।

थेरी की हिंदी रीमेक

विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X