2017 की MUST WATCH फिल्म..ब्लाॅकबस्टर होना FIX..तभी हो रही है ये प्लानिंग..

तापसी पन्नू स्टारर नाम शबाना के ट्रेलर को मिल रही बेहतरीन प्रतिक्रिया के बाद यह फिल्म तमिल और तेलुगु में डब की जाएगी।इसके पीछे की वजह खास है।

By Prachi Dixit

अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म नाम शबाना की रिलीज में महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इस बीच यह खबर आयी है कि यह फिल्म तमिल और तेलुगु में डब की जाएगी।

इसकी जानकारी खुद तापसी पन्नू ने दी है। उन्होंने कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने मेरे करियर के लिए अहम रहा है। वहीं से मैंने अपने करियर की शुरुआत की है। भले ही मैं आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हूं।

लेकिन साउथ सिनेमा हमेशा से मेरे दिल के करीब रहेगा। इस वजह से जरूरी है कि नाम शबाना को तमिल और तेलुगु में डब किया जाए। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।

Naam Shabana

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और तापसी पन्नू का चेहरा साउथ सिनेमा के लिए नया नहीं है। एक तरफ जहां तापसी पन्नू साउथ की कई हिट फिल्मों में लगातार बनी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत स्टारर 2.0 में अक्षय कुमार का निगेटिव किरदार भी चर्चा में है।

तमिल और तेलुगु में इस फिल्म को डबिंग के बाद रिलीज करने के दौरान एक परफेक्ट योजना भी बनाई जाएगी। ताकि फिल्म को अधिक फाया हो।

वहीं ट्रेड जानकारों का इशारा इस तरफ भी है कि नाम शबाना इस साल की ब्लाॅकबस्टर फिल्मों में से एक हो सकती है। इसकी एक नहीं कई कारण हैं। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X