अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड सितारों ने की विद्या बालन की तारीफ- 'ये हर रोल कितनी आसानी से कर लेती हैं'
विद्या बालन की फ़िल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर आ चुका है और तारीफें भी बटोर रहा है। फिल्म में विद्या बालन दुनिया प्रसिद्ध भारतीय मैथेमैटिक्स जीनियस की भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें 'ह्यूमन कंप्यूटर' का नाम भी दिया गया है। अनु मेनन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 31 जुलाई 2020 को प्रदर्शित हो रही है।
मिशन मंगल के सह-कलाकार अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के अन्य सितारे 'शकुंतला देवी' के ट्रेलर की प्रशंसा करते हुए नज़र आ रहे हैं। सभी को ट्रेलर बहुत पसंद आया है, खासकर विद्या बालन का जबरदस्त अंदाज। वह किसी भी किरदार में पूरी तरह से ढ़ल जाती हैं।

विद्या के साथ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्रेलर की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह अभिनेत्री किसी भी किरदार को आसानी से निभा ले जाती हैं। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।"
फातिमा सना शेख ने कहा, "बहुत ही प्यारी लड़की का बहुत ही प्यारा ट्रेलर ❤️" वहीं, नुसरत भरूचा ने साझा किया, "यह एक जबरदस्त प्रदर्शन है। विद्या मैम आप कभी हैरान करने से नहीं चूकती हैं। मेरी शुभकामनाएं।
वहीं, तापसी पन्नू, कृति खरबंदा, अश्विनी अय्यर तिवारी, निर्देशक गुनीत मोंगा ने भी ट्रेलर की दिल खोलकर तारीफ की।
भूमि पेडनेकर कहती हैं, "Watch this trailer...it's super fun... @balanvidya at it again...so ready to be amazed by you❤️
इसके अलावा दीया मिर्जा, सुहैल नैय्यर, राधिका मदान, ऋत्विक साहोरे सहित कई अन्य लोगों ने फिल्म के प्रति अपना समर्थन साझा किया है और फ़िल्म के ट्रेलर ने सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म में विद्या बालन, सान्या मल्होत्रा और अमित साध नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।


Click it and Unblock the Notifications












