PICS: जब सलमान खान के साथ लगा अक्षय कुमार का तड़का.. हंगामा हो गया!
सलमान खान के द बैंग टूर में अक्षय कुमार पहुंचे और सबको हैरान कर दिया। हांग कांग में अक्षय ने धमाकेदार परर्फोमेंस दिया।
सलमान खान अपने दंबग टूर में व्यस्त हैं। रविवार से टूर की शुरुआत हुई, जिसके लिए वह काफी उत्साहित थे। यह तो सभी को पता है कि इस टूर में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, प्रभु देवा, एली अवराम, डेजी शाह, मनीष पॉल और सिंगर बादशाह भी परफॉर्म करने वाले हैं।
लेकिन.. लेकिन.. लेकिन.. असली धमाका तो सलमान के करीबी दोस्त अक्षय कुमार ने दिया। हांग कांग में टूर के दौरान स्टेज पर एंट्री लेकर अक्षय कुमार ने सभी को चौंका दिया।

सलमान के इस टूर में खिलाड़ी कुमार ने सरप्राइज एंट्री मारी और अपने गानों के मेडली पर परफार्म किया। इतना ही नहीं, अक्षय ने अपनी फिल्म 'एयरलिफ्ट' का गाना 'सोच ना सके' भी गाया। कोई शक नहीं कि फैंस को यहां डबल ट्रीट मिल गई।


Click it and Unblock the Notifications

