अक्षय कुमार ने याद दिलाई सलमान खान की नस्ल? सिकंदर के फ्लॉप होते ही वायरल हुआ चौकाने वाला वीडियो!

akshay kumar salman khan Sikandar

Akshay Kumar supports Salman Khan- सलमान खान की सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने रिलीज धमाका कर दिया था। हालांकि फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ी लोगों को निराशा हाथ लगी और उस तरह की कमाई फिल्म नहीं कर पाई जितनी की उम्मीद थी।

अब स्टार्स की फिल्मों को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। हाल ही में सलमान खान की फ्लॉप फिल्म को लेकर अक्षय कुमार से बात की गई और उन्होने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान कर देगा।

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स ने अक्षय से पूछा था, 'केसरी 2 के लिए पहले आपको शुभकामनाएं। सर आजकल हो ये रहा है कि बड़े स्टार्स की फिल्में नहीं चल रही हैं, सलमान खान की सिकंदर नहीं चली। आप इसके बारे में क्या कहना चाहते हैं?'

टाइगर जिंदा है और रहेगा

अक्षय कुमार ने सलमान खान को लेकर इस सवाल के जवाब में लोगों का दिल जीत लिया है। अक्षय ने कहा, ''देखिए ये गलत बात है। ऐसा हो नहीं सकता है, टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा। सलमान एक ऐसी नस्ल का टाइगर है जो कि जिंदगी में कभी मर नहीं सकता। मेरा दोस्त है, वो हमेशा वहीं रहेगा।''

अक्षय कुमार का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो में सलमान खान का रिएक्शन आता है या नहीं। बता दें कि सलमान खान की सिकंदर ने 18 दिनों में अब तक करीब 184 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं।

अक्षय कुमार को लेकर क्या बोले लोग?

अक्षय कुमार ने सलमान खान को समर्थन में जो बात कही है उसको लेकर लोग बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''अक्की भैया जानते हैं सलमान खान के स्टारडम के बारे में भाई की फ्लॉप फिल्म 200 कर जाती थी या एक दशक पर राज किया है सलमान खान ने।'' एक ने लिखा, ''हिंदू मुस्लिम भाई भाई।'' एक ने लिखा, ''खुद कितना पावरफुल है खिलाड़ी दुनिया जानती है यार क्या आदमी है।'' एक ने लिखा, ''दिल के बहुत अच्छे हैं खिलाड़ी भैया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar salman khan sikandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X