30 सालों से काम को तरस रही अक्षय कुमार की हीरोइन, बिग बॉस से वापसी को तैयार?

Shanti Priya Bigg Boss 18: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उनके साथ में 'सौगंध' फिल्म में शांति प्रिया को देखा गया था। एक वक्त हुआ करता था जब शांति प्रिया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई थी और अब 30 साल बाद वह एक बार फिर से इंडस्ट्री में कमबैक करने के लिए तैयार हो चुकी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शांतिप्रिय ने खुद इस बात की जानकारी दी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि शांति प्रिया जल्दी ही बिग बॉस 18 सीजन में नजर आने वाली है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक पोस्ट शेयर की है।
शांति प्रिया ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के साथ में यह भी साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस में नजर नहीं आने वाली है और साथ ही एक गुड न्यूज़ भी दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "सभी को नमस्ते, मुझे इस बात की उम्मीद है कि आपको मेरा संदेश अच्छे तरीके से मिलेगा। मैं आपके सामने एक अफवाह का खंडन करना चाहती हूं।"
शांति प्रिया ने आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे बारे में यह अफवाह सामने आ रही थी कि मैं बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने वाली हूं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है और मैं इसका हिस्सा नहीं बनने जा रही। मैं अपने फैन्स के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा करती हूं। लेकिन यह शो मेरे लिए नहीं बना।"
अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि "मैं इस साल दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हूं और मेरा भरोसा करो कि मैं आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करूंगी।" शांति प्रिया के इस पोस्ट से यह तो साफ हो जाता है कि वह बिग बॉस में नजर नहीं आने वाली है और उन्होंने इसके साथ में गुड न्यूज़ भी दे दी है कि वह जल्दी ही किसी दूसरे प्रोजेक्ट से कमबैक करने जा रही है।
इसी के अलावा शांतिप्रिय को आखिरी बार साल 1994 में फिल्म 'इक्के पे इक्का' में देखा गया था और फिर शादी के बाद उन्होंने काम नहीं किया। एक्टर सिद्धार्थ रे के साथ में उन्होंने शादी कर ली थी और 5 साल बाद ही उनके पति का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। हालांकि एक्ट्रेस दो बच्चों की मां है।


Click it and Unblock the Notifications