अक्षय और सुनील शेट्टी फिर एक साथ
अक्षय कुमार ने काफी संघर्ष कर बालीवुड में अपना मुकाम बनाया और वे सफल हुए लेकिन उनमें तमाम खूबियों के बावजूद एक बुराई भी है. वे जिस फिल्म में काम करते है, उसमें वे अपने सहयोगी कलाकारों का रोल काट कर खुद की भूमिका बडी़ और महत्वपूर्ण कर देते हैं. इस वजह से अकसर उनके साथ काम करने वाले सहयोगी कलाकार अक्की से नाराज हो जाते हैं.
अक्की और सुनील शेट्टी के बीच भी इसी वजह से फिल्म मोहरा से ही तनाव पैदा हो गया था. इस फिल्म में भी अक्की ने फिल्मी राजनीति चलकर सुनील के रोल को काटने में कोई कोर कसर नहीं छोडी़ थी. यह अलग बात है कि सुनील ने मोहरा में इतना अच्छा अभिनय किया था कि फिल्म की सफलता का सेहरा भी सुनील के माथे पर सज गया. इस बात से अक्की ने नाराज़ होकर सुनील को फिल्म इंड्स्ट्री में बदनाम करना शुरु कर दिया कि वह पैसा खिलाकर हीरो बना है, इस बात का पता चलने पर सुनील बहुत नाराज हुआ और जब उसने अक्की से इस बारे में पूछा तो चालाक अक्की ने इसके लिए अपने सेकेट्री बाली (जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं) को जिम्मेदार बताया, बस फिर क्या था सुनील शेट्टी तब से बाली को ढूंढते फिरते रहते थे और बाली इस फौलादी हीरो से बचते फिरते थे.
इसके बाद सुनील और अक्की ने फिल्म हेरा फेरी, धड़कन और फिर हेरा फेरी में भी साथ साथ काम किया और यह फिल्में भी जबर्दस्त हिट रही. लेकिन यहां भी अक्की अपनी रोल काटने की आदत से बाज नहीं आये. इस वजह से फिर हेरा फेरी के दौरान वापस सुनील शेट्टी और अक्की के बीच मनमुटाव हो गया और दोनो ने एक दूसरे के साथ फिल्में न करने की ठान ली.
लेकिन फिल्म निर्माता विपुल शाह भी बडी़ घाघ हैं और उन्हें मालूम है कि दोनो को कैसे साथ काम करने के लिए राजी किया जा सकता है. वे फिल्म सिंह इज किंग के लिए दोनो को तैयार कर लिए हैं. इस फिल्म के निर्देशक अनीश बज्मी हैं.
अक्की व सुनील दोनो फिर एक साथ फिल्म कर रहे हैं, लेकिन अक्की क्या इस बार अपनी रोल काटने की आदत से बाज आयेंगे, आखिर बंदर गुलाटी मारना तो बंद नहीं करता.


Click it and Unblock the Notifications