अक्षय कुमार के साथ डबल कॉमेडी धमाका.. 2019 में बैक टू बैक दो फिल्में FINAL
अक्षय कुमार को लगातार गंभीर फिल्मों में देखने के बाद हो सकता है फैंस को बैक टू बैक उनकी कॉमेडी फिल्में देखने को मिले। कुछ दिनों पहले ही हेरी फेरी 3 की खबर पक्की हुई थी.. वहीं, अब फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म आवारा पागल दीवाना के सीक्वल की खबर तेज़ हो रही है। खास बात है कि दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी दिखने वाली है।
टल गई रिलीज डेट.. 1 मार्च 2019 को सामने आएगी ये शानदार फिल्म
सूत्रों की मानें तो निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी की सुपरहिट एक्शन- कॉमेडी फिल्म आवारा पागल दीवाना के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म 2019 के मध्य तक फ्लोर पर आ सकती है। फिल्म का पहला पार्ट जहां हॉलीवुड फिल्म की रीमेक थी.. वहीं कहा जा रहा है कि आवारा पागल दीवाना 2 बिल्कुल ओरिजनल स्क्रिप्ट पर बनाई जाएगी।

हेरा फेरी 3 में जहां अक्षय- सुनील- परेश रावल की तिकड़ी फाइनल है। वहीं, इस फिल्म में अब तक सिर्फ अक्षय और सुनील शेट्टी को अप्रोच करने की बात ही सामने आई है। आवारा पागल दीवाना सीक्वल काफी बड़े स्तर पर प्लान की जा रही है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेश में ही होगी।
पहली फिल्म की तरह यह भी फुल एक्शन फिल्म होने वाली है। बताया जा रहा है कि जैसे ही फिल्म की कास्ट फाइनल कर ली जाएगी, सभी को ट्रेनिंग दी जाएगी। फिल्म का बड़ा हिस्सा यूएस में फिल्माया जाएगा।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications