अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का जबरदस्त LOOK.. और हेरा फेरी 3.. धमाकेदार!
अक्षय कुमार और सनील शेट्टी की दोस्ती सालों पुरानी हैं। इन्हें साथ में देखना फैंस को हमेशा इनकी अगली फिल्म के लिए बेसब्र कर देता है। बहरहाल, अक्षय कुमार ने अपनी और सुनील शेट्टी की एक शानदार सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही लिखा कि इस तस्वीर के साथ मैं कई यादगार पलों में खो गया हूं। आज मैंने अपने इस सबसे पुराने दोस्त और को-स्टार के साथ काफी बातें कीं।
अक्षय कुमार के बाद.. खान सुपरस्टार ने भी किया फिल्म REJECT
फिर क्या था.. अक्षय कुमार की इस तस्वीर को देखकर फैंस बेहद खुश हो गए और हेरी फेरी 3 एक बार फिर डिमांड में आ गई। किसी ने बाबू भईया को खोजना शुरु किया.. तो किसी ने हेरी फेरी 3 की तैयारी शुरु करने की बात कही।

फैंस के साथ साथ फिल्मी सितारों ने भी अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी को साथ देखकर खुशी जताई। बता दें, ये दोनों सितारे काफी पुराने दोस्त हैं और खास मौकों पर मिलते रहते हैं। इन्होंने साथ में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications