अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी 3' - स्टारकास्ट भी फाइनल, जानें DETAILS
सारी अफवाहों और कंफ्यूजन के बाद आखिरकार हेरा फेरी फ्रैचाइजी की तीसरी फिल्म वापस ट्रैक पर आती दिख रही है। जी हां, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म हेरा फेरी की तीसरी कड़ी फाइनल हो चुकी है। और खुशी की बात है कि फिल्म के स्टारकास्ट में कोई तब्दीली नहीं की जा रही है।
याद दिला दें, बीच में फिल्म से अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन शेड्यूल में देरी होने की वजह से उन्होंने फिल्म से दूसरी बना ली। लिहाजा, अब वापस पुराने कास्टिंग को भी फाइनल किया गया है। वहीं, फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला है इंद्र कुमार ने।

हेरा फेरी 3 अगले साल यानि की 2019 में फ्लोर पर जाने वाली है, जबकि 2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है। फिल्म के प्री- प्रोडक्शन की तैयारी शुरु हो चुकी है और जल्द ही रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस के नाम भी सामने आएंगे।
फिरोज नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट होने वाली है। फिल्म जनवरी- फरवरी से फ्लोर पर आ जाएगी। कोई शक नहीं कि 2019 में अक्षय कुमार बैक टू बैक धमाका करने वाले हैं।
बहरहाल, यहां जानें.. और किन किन फिल्मों के सीक्वल पर हो रही है चर्चा-


Click it and Unblock the Notifications