स्टंट करते समय Akshay Kumar को लगी चोट, एक्टर आंख में उड़कर गई एक चीज, डॉक्टर ने दिया बेड रेस्ट!

Akshay Kumar Eye Injury: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी आंख में चोट लग गई। सेट पर हुई दुर्घटना के बाद फिल्म की शूटिंग को टेम्पोरेरी रोक दिया गया।
अक्षय की आंख में लगी चोट
एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि स्टंट करते समय अक्षय की आंख में कोई चीज उड़कर आ गई। सेट पर तुरंत एक आई स्पेशलिस्ट को बुलाया गया, जिसने उनकी आंख पर पट्टी बांधी और उन्हें आराम करने को कहा, जबकि दूसरे एक्टर्स के साथ शूटिंग फिर से शुरू हो गई।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
सूत्र ने कहा, "हालांकि, चोट लगने के बावजूद, अक्षय जल्द ही शूटिंग में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है और वह नहीं चाहते कि इसमें देरी हो।" निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बयान के अनुसार, हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हाउसफुल के पांच पार्ट
'हाउसफुल 5' भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फ्रैंचाइज फिल्म है जिसके पांच पार्ट हैं। 'हाउसफुल' का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज हुआ था और इसमें अक्षय, रितेश, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और बोमन ईरानी ने अभिनय किया था। फिल्म को हिट बताया गया, इसके बाद एक और हिट सीक्वल 'हाउसफुल 2' आई जो 2012 में रिलीज हुई और इसमें अक्षय, रितेश, जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और असिन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे।
फिल्म की तीसरी किस्त में साजिद की जगह डायरेक्टर जोड़ी साजिद सामजी और फरहाद सामजी ने ले ली। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। निर्देशक फरहाद सामजी ने फ्रैंचाइजी के चौथे भाग का डायरेक्शन किया था जो पुनर्जन्म पर आधारित कॉमेडी फिम थी। पांचवां पार्ट तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे। साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications