..................... कनाडियन- कनाडियन कहकर चिढ़ाते थे लोग, अक्षय कुमार ने बंद की लोगों की जुबान Akshay Kumar stopped people's tongues, cast his first vote for India, Used to troll for Cananda citizenship - Hindi Filmibeat

कनाडियन- कनाडियन कहकर चिढ़ाते थे लोग, अक्षय कुमार ने बंद की लोगों की जुबान, डाला पहला वोट

akshay kumar

आज से कुछ समय पहले तक अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता था। इसका कारण ये था कि वो इंडियन नहीं थे और उनके पास वोट डालने का अधिकार नहीं था। जब भी चुनाव आते थे तो उनको कनाडियन कुमार कहकर बुरी तरह से चिढ़ाया जाता था।

लेकिन अब वक्त बदल चुका है और अभिनेता ने इंडिया की नागरिकता दोबारा से ले ली है। अक्षय कुमार ने 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली बार अपना वोट डाला। जैसे ही उनकी तस्वीर सामने आई वो वायरल हो रही है।

कथित तौर पर अक्षय कुमार मुंबई में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले पहले नागरिकों में से थे। मतदान स्थल पर मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षय ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो।

मैंने उसी को ध्यान में रखते हुए वोट किया। लोगों को जो सही लगता है उसे वोट देना चाहिए... मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा। मैं सुबह 7 बजे यहां था जब मतदान केंद्र खुला और मैंने लगभग 500-600 लोगों को अंदर देखा।''

लाइन में लगने को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार

जब अक्षय से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपना वोट डालने के लिए लाइन में इंतजार किया, तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया, उन्होंने कहा, "तो मुझे क्या करना चाहिए? लाइन तोड़ो और आगे बढ़ो?" एक भारतीय नागरिक के रूप में अपना पहला वोट डालने के बारे में अक्षय ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा, अद्भुत महसूस हो रहा है।" अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए अभिनेता भी मुस्कुराए। अक्षय कुमार के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

क्या बोले लोग?

एक ने लिखा है, ''मुबारक हो सर, हमने एक कनाडियन को इंडियन बना ही दिया।'' एक ने लिखा, ट्रोलिंग की शक्ति। एक ने लिखा, ट्रोल करो नागरिकता बदलावाओ। एक ने लिखा, ''उन्होंने विकसित भारत मतलब समझ गए... किसको वोट किया के लिए वोट किया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। देखिए वीडियो..

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X