चोर हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार!

बॉलीवुड के इस खिलाड़ी पर तेलुगू राइटर, डायरेक्टर और ऐक्टर आदित्य ओम ने,चोरी का इल्जाम लगाया है। उनका कहना है कि अक्षय ने रियेलिटी शो पर फिल्म बनाने की घोषणा की है, वह आइडिया उनका नही मेरा है।
ओम का कहना है कि अक्षय कि नयी फिल्म का कंसेप्ट उनकी ही दिमाग का उपज है। जिसे उन्होंने राइटर्स एसोसिएशन के साथ 18 नवंबर को ही रजिस्टर करवाया था। आदित्य ने कहा कि लोगों को लग रहा होगा कि मैं पब्लिसिटी के लिए यह सब कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं यह सब सिर्फ सच बाहर लाने के लिए ही कर रहा हूं।
आगे उनका कहना है कि मैं पिछले कई महीनों से एक रिऐलिटी शो में हुए मर्डर के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा हूं और केवल रजिस्ट्रेशन के तीन दिन के बाद ही मेरा आइडिया किसी ने चुरा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











