अक्षय बोले..इस एक्ट्रेस ने पीरियड्स में की थी रोते हुए शूटिंग..मेरी औकात नहीं थी शूटिंग रुकवाने की
अक्षय कुमार इन दिनों पैडमैन के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे है। अक्षय कुमार की पैडमैन महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म की परेशानियों समस्याओं और इससे संबंधित कुरीतियों को खत्म करने के ऊपर बनाई जा रही फिल्म है।
इसके प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने किस्सा भी शेयर किया। अक्षय ने बताया कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में वो एक 14 साल की अभिनेत्री के साथ फिल्म शूट कर रहे थे। गाना शूट होना था जो कि बारिस का गाना था और पीरियड्स में पानी से बचाव जरूर होता है।

इसके लिए एक्ट्रेस की मां ने प्रोड्यूसर से गुहार लगाई की इसको कुछ दिनों के बाद कर लें। प्रड्यूसर ने उसकी एक ना सुनी और एक्ट्रेस को रोते हुए उस बारिस के गाने को शूट करना पड़ा था। हालांकि अक्षय ने उस 14 साल की का नाम मोहिनी थी।
इसके बाद अक्षय ने ये भी कहा कि उस समय उनकी इतनी औकात नहीं थी की वो शूटिंग रुकवा सकते थे। पैडमैन आपको नजदीकी सिनेमाघरों में 26 जनवरी को रिलीज हो रही है।
इस फिल्म को आपको देखना चाहिए क्योंकि इससे समाज में बदलाव आएगा। देखिए उस गाने का वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications